शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेेत्र के तहत ऊमरी तिराहे पर एक युवक की रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सौेरभ चौहान पुत्र वीरेंद्रसिंह निवासी ग्राम मल्हावनी हाल निवासी ग्राम मायापुर ने बताया कि उसकी विकास राय एवं सतेंद्र राय निवासी मायापुर से रंजिश चली रही थी। इसी रंजिश के तहत जब वह 26 जुलाई को शाम के समय ऊमरी तिराहे पर खड़ा था तभी वहां दोनों युवक आ गए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment