Press "Enter" to skip to content

मामला अटा गांव का : पंचायत के भ्रष्टाचार उजागर न हो इसलिए सरपंच व उसके परिवार ने युवक की हत्या कर लाश को टांग दिया पेड़ पर / Mayapur News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पंचायत पुरा के अटा गांव में 16 सितंबर को एक युवक की लाश तेंदू के पेड़ पर लटकी हुई मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचेना शुरू की जहां पता चला कि युवक द्वारा पंचायत में हुए गोलमाल को उजाकर किया था जिस पर सरपंच और उसके परिवार ने युवक की हत्या कर लाश को पेड़ से टांग दिया। मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को ग्राम पंचायत अटा में रहने वाले रामकिशन (26) पुत्र शोभाराम यादव का शव गांव के बाहर तेंदू के पेेड़ पर लटका हुआ मिला था, मृतक के शरीर पर चोटों के निशाोन थे। वहीं मृतक के परिजनों नेे पड़ोसियों पर हत्या के आरोप लगाए थेे। पुलिस ने मामलेे में मर्ग कायम कर विवेचेना शुरू की। मृतक की पीएम रिपोर्ट आई जिसमें उसके साथ मारपीट किए जानेे की बात सामने आई। 
मामले में जब विवेचना की तो पता चला कि मृतक रामकिशन पंचायत में हुए गोलमाल की लगातार शिकायत कर रहा था। घटना के एक दिन पहले भी वह अपनी पंचायत की शिकायत करने शिवपुरी आया था जहां से वह अपने घर नहीं पहुंच सका और उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली। 
 
पुलिस ने मामले में सरपंच पति विशाल यादव, उसके भाई जयसिंह यादव, रामराजा यादव, बलवीर यादव, राजकुमार यादव, सरपंच के बेटे कल्ला यादव व छोटू यादव और भतीजा झब्बा यादव पुत्र रामराजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!