Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डांडे मार्शल आर्ट ने जीते चार मेडल / Shivpuri News

शिवपुरी । जिला युवा कराटे संघ शिवपुरी के महासचिव हितेंद्र सिंह डान्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों दिनांक 16 से 20 जून को अमेट्यूर कराटे संघ मध्य प्रदेश द्वारा ऑनलाइन स्टेट कराटे काता की प्रतियोगिता कराई गई।
ऑनलाइन राज्यस्तरीय काता प्रतियोगिता ए.के.ए. मध्यप्रदेश के अध्यक्ष शिहान जयदेव शर्मा एवं महा सचिव सेंसाई आशुतोष दढ़ाइच के मार्गदर्शन में संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 14 खिलाडियों ने सभी वर्ग में बालक/बालिका सब जूनियर, जूनियान ईवीएम सीनियर वर्ग में भाग लिया । उक्त प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के खिलाडियों ने चार मेडल जीते जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य पदक ।

विजेता खिलाडियों के नाम इस प्रकार हैं
समीर प्रजापति (स्वर्ण), रिधिमा डान्डे (रजत), यांशिका माहौर (कांस्य) तथा कुलदीप शाक्य (कांस्य) । अन्य प्रतिभागी खिलाड़ी वेणु गोपाल दंडोतिया, चंद्रदीप सिंह डान्डे, निवेदिता सेजवार, सलोनी चंदेरिया, राज चंदेरिया, कृति सक्सेना, शीतल श्रीवास्तव, अंशिता श्रीवास्तव, शौरयाजीत सिंह चौहान, ज़ैद रायीन इत्यादि ने भी अपना सराहनीय प्रदर्शन दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!