शिवपुरी। शिवपुरी सांसद केपी यादव रिश्तेदार और शिवपुरी जिले के कोलारस से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव की चचेरी बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि महेंद्र सिंह यादव की चचेरी बहन अनीता यादव और उनकी 19 साल की बेटी प्रज्ञा यादव से उनके ही जेठ व लड़कों ने मारपीट की है। मामला संपत्ति विवाद को लेकर बताया गया है। घटना के बाद अनीता थाने शिकायत करने पहुंची लेकिन 2 घंटे बाद उनकी सुनवाई हो सकी। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
सांसद केपीसिंह के रिश्तेदार व कोलारस के पूर्व विधायक की चचेरी बहन के साथ मारपीट / Shivpuri News




