Press "Enter" to skip to content

मनोनीत पदाधिकारी व सदस्यगण संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने में योगदान दें : जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव / Shivpuri News

मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित, कई पदों पर पदाधिकारियों का हुआ मनोयन, कुछ के ही परिवर्तन

शिवपुरी-मध्यप्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की गत दिवस गोविन्द नगर स्थित संस्था कार्यालय पर बैठक का आयेाजन किया गया। यहां मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने बैठक की अध्यक्षता की और संगठन में कुछ पदों में परिवर्तन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने हेतु मनोनयन किया गया जिसमें सीएमओ कार्यालय में पदसथ नेत्र सहायक राजकुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। सह सचिव के रूप में सुखदेव पाण्डे को पर्यवेक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनपुरा को सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। विजय अरोरा को एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनबाड़ा संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। सतनबाड़ा  की ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अनीता निकुंज को एल.एच.व्ही. सेक्टर सिरसौद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रसतनबाड़ा को नियुक्त किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी उपस्वास्थ्य केन्द्र जौराई में पदस्थ वंदना राय को ब्लॉक अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेरा में पदस्थ मधुलता दुबे को करैरा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन सभी मनोनीत कर्मचारियों का संस्था कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं सात दिवस के अंदर अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए निर्देशित भी किया गया है ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। नियुक्त होने पर बधाई देने वालों में प्रमोद कटारे जिला संरक्षक, महेन्द्र नारायण सिंह चौहान सचिव, अल्का श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अमीर खान कोषाध्यक्ष, रामस्वरूप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा, वर्षा शर्मा व सुनीता धाकड़ शामिल है। इस दौरान मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने सभी मनोनीत व कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान किया कि वह संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति करें और अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें ताकि संगठन की अपनी अलग पहचान हो। इस अवसर पर सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव के प्रति अपने मनोनयन को लेकर आभार प्रकट किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!