Press "Enter" to skip to content

बकरा चोरी करने आए युवकों को भीड़ ने पीटा ! Mandsure News

Neemuch Crime : देखें VIRAL VIDEO, बकरा चोरी करने आए युवकों को भीड़ ने पीटा
नीमच, मंदसौर। मध्य प्रदेश के नीमच में बकरा चुराने पहुंचे युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग तीन युवकों की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इन युवकों पर आरोप है कि ये भादवा माता मंदिर से बकरे चुराकर भाग रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और फिर इनकी पिटाई शुरू कर दी। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग इतने गुस्सा थे कि उन्होंने इन युवकों की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में किया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर दो युवक एक बाइक पर बकरा लेकर जा रहे थे। लेकिन भादवा माता मंदिर के पास उनकी फिसल गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग युवकों को जैसे ही उठाने पहुंचे तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। ये देख ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवकों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इनके साथ बकरा होने की वजह से ग्रामीणों को चोरी की शंका हुई। बस फिर क्या, गांववालों ने इनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं और इन युवकों को भीड़ से बचाया। पुलिस ने बकरा चोरी करने के प्रयास में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। नीमच सिटी टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की। मामला जांच में होने का हवाला दिया। ये युवक मंदसौर के हैं और वर्ग विशेष के हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!