Press "Enter" to skip to content

दुखद: गर्भवती महिला को सांप ने डसा, गर्भस्थ शिशु सहित मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र की पाती चक्क गांव में 20 साल की आदिवासी गर्भवती महिला को सांप ने डंस लिया। महिला की नौ माह के गर्भस्त शिशु के साथ मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक हरिवती पत्नी मूलचंद आदिवासी निवासी पाती चक्क मंगलवार की रात करीब 9 बजे घर के अंदर बेसुध पड़ी थी। सास ने आकर देखा तो दोहिने पैर की उंगली में सांप जैसे काटे जाने के निशान थे। परिजनों को बताकर गांव में पहले झाड़फूंक कराई। इसके बाद सामुदायिक अस्पताल खनियांधाना लेकन पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोशित कर दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!