Press "Enter" to skip to content

वैश्य महासम्मेलन के द्वितीय कोरोना महावैक्सीनेशन शिविर में 3 सैकड़ों लोगों ने कराया टीकाकरण / Shivpuri News

वरिष्ठ समाजसेवियों,चिकित्सकों, अभिभाषक व एसडीएम ने की शिविर में सहभागिता

शिवपुरी-कोरोना महावैक्सीनेशन के रूप में समाजसेवी संस्था वैश्य महासम्मेलन के द्वारा स्थानीय विष्णु मंदिर के सामने पुरानी शिवपुरी मार्ग स्थित प्रेम बिला परिसर में 7 दिनों के लिए कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के द्वितीय दिन अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार जैन (जड़ी बूटी) सहित शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.डी.के.बंसल, कोरोना काल में जिला अस्पताल के कोविड प्रभारी व वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ.गिरीश चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ अभिभाषक एड.श्याम सुन्दर गोयल मौजूद रहे साथ ही शिविर के आयोजन को लेकर यहां मौजूद व्यवस्थाओं को देखने और शिविर संचालन को लेकर एसडीएम अरविन्द वाजपेयी भी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां सर्वप्रथम अतिथिद्वयों के द्वारा तात्याटोपे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ शिविर की शुरूआत की गई जिसमें अतिथियों ने वैश्य महासम्मेलन के इस अनूठे कोरोना महावैक्सीनेशन शिविर को सराहा कि यहां प्रतिदिन दो से 3 सैकड़ा लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है साथ ही माकूल व्यवस्थाओं और सुव्यवस्थित तरीके से साफ-स्वच्छ वातावरण में यह वैक्सीनेशन शिविर लगाया जिसमें आसपास के लोगों के साथ-साथ दूर-दर क्षेत्रों से भी लोग आकर अपना कोरोना टीकाकरण यहां करा रहे है।

इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करने वालों में वैश्य महाम्मेलन के प्रदेश मंत्री भरत अग्रवाल, जिला प्रभारी अजीत अग्रवाल ठेईया, जिलाध्यक्ष हरिओम जैन, जिला महामंत्री राजेश जैन राजू प्रेमस्वीट्स, युवा इकाई जिलाध्यक्ष सिद्दार्थ लढ़ा, जिला महामंत्री रमन अग्रवाल सांवरिया ग्रुप, संगठन मंत्री सूरज जैन, देवेंद्र जैन खतोरा, उपाध्यक्ष मुकेश जैन, संरक्षक तेजमल सांखला, रमेशचंद गुप्ता, मंत्री सुमत गुप्ता, पवन जैन नरवर, उपाध्यक्ष सिंघई अजीत जैन धौलागढ़्र प्रांशुल अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, महिला प्रभारी श्रीमती प्रीति जैन, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भारती जैन, महामंत्री विनिता जैन आदि रही जिनकी मौजूदगी में वैश्य महासम्मेलन के द्वारा यह टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें यहां टीकाकरण कार्य में एएनएम रेखा रजक, पूनम अटेरिया, कामिनी उदय, निकिता मंडेलिया सहित सेक्टर प्रभारी प्रसन्नकुमार जैन आदि इस शिविर को सफल बना रहे है। यहां कोरोना महावैक्सीनेशन अभियान आगामी 30 जून तक नियमित रूप से जारी रहेगा जिसमें कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों तरह की कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रयोग में आने वाली दवाओं का टीकाकरण संबंधित 18 से अधिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को किया जा रहा है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!