नई दिल्ली। महंगाई के दौर और त्यौहारों के सीजन में
गैस कंपनियों ने आम आदमी को बड़ी झटका दिया है। खबरों के अनुसार गुरुवार को
सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दामों में 14 प्रतिशत तक की
बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद जहां सब्सिडी वाला सिलेंडर 8 रुपए महंगा हो गया
है वहीं गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 73.50 रुपए महंगा हुआ है।
इसके
बाद अब दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की संशोधित कीमत 597.50 रुपए होगी। नई
दरें 1 सितंबर से ही लागू कर दी गई हैं। इस साल अगस्त महीने ने 14.2
किलोग्राम डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम राजधानी दिल्ली में 524 रुपए थे।
सिलेंडर
के दाम में यह इजाफा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र के उस बयान के बाद सामने
आया है जिसमें उन्होंने लोकसभा में कहा था सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों
से कहा है कि वो सब्सिडाइज्ड कुकिंग गैस के दाम में 4 रुपए प्रति सिलेंडर
का इजाफा करें ताकि मार्च तक इस पर दी जाने वाली सब्सिडा को पूरी तरह से
खत्म कर दिया जाए।
इससे पहले जुलाई में एलपीजी सिलेंडर्स के दाम 32 रुपए तक बढ़े थे। ऐसा जीएसटी लागू होने की वजह से हुआ था।
सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 8 रुपए तो गैर सब्सिडी वाला 73 रुपए महंगा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment