
शिवपुरी। एलपीजी की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं। जिसके आधार पर सबसिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार अधिक सबसिडी देती है और जब कीमतें कम होती है तो सबसिडी में कटौती की जाती है।
घरेलू कुकिंग गैस एलपीजी की कीमतों में बीते रोज 139 रुपए की कमी के चलते आम लोगों को हल्की राहत मिली है। बाजार में ईंधन के दामों में कमी के असर से एलपीजी के दाम नगर में अब 882 रुपए प्रति सिलेंडर देने होंगे। देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ने ये कमी की है। इसके लिए पहले उपभोक्ता को पहले 1028 रुपए चुकाने होते थे, नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं। एलपीजी के दामों में ये कमी जून के बाद से करीब छह महीने की लगातार बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है। कीमतों में इस गिरावट से पहले तक प्रति सिलेंडर दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। सबसिडी में मिलने वाले एलपीजी के सिलेंडर के दाम में पिछली बार 1 नवंबर को बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सिलेंडर पर रुपए बढ़ाए गए थे जिसमें सबसिडीयुक्त सिलिंडर का दाम बढ़ गया था।






Be First to Comment