Press "Enter" to skip to content

कल रेरा की नेशनल लोक अदालत आयोजित / Shivpuri News

आपसी समझौते से तीन खण्ड पीठ की स्थापना
शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के अनुसार रेरा प्राधिकरण, भोपाल में  नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत का शुभारंभ रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव 10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रेरा भवन में करेंगे। रेरा नेशनल लोक अदालत के लिये तीन खण्डपीठ की स्थापना की गई है।रेरा प्राधिकरण में नेशनल लोक अदालत के लिये स्थापित तीन खण्डपीठों में खण्डपीठ क्र.-1 शिकायत शाखा में दिनेश कुमार नायक, सदस्य (न्यायिक), खण्डपीठ क्र.-2 न्यायनिर्णायक अधिकारी, वीके दुबे और खण्डपीठ क्र.-3 निष्पादन अधिकारी, डीएन शुक्ला के यहाँ के प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जायेगा। प्राधिकरण ने सभी पक्षकारों से अपेक्षा की है कि रेरा में लम्बित प्रकरणों में ज्यादा से ज्यादा राजीनामे के आधार पर प्रकरण के निराकरण करने में सहयोग प्रदान करें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!