नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हिमस्खलन के चलते सेना के 5 जवानों के लापता होने की खबर है. पहली खबर बांदीपोर जिले के नौगाम सेक्टर की है जहां से तीन जवान लापता है. गुरेज सेक्टर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिक लापता हो गये हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बक्तूर सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई. उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद कम से कम तीन सैनिकों के लापता होने की सूचना है.वहीं दूसरी खबर भी नॉर्थ कश्मीर से ही है, यहां के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आए हिमस्खलन के बाद से दो जवान लापता है. यह जवान सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के हैं. इन जवानों को खोजने का प्रयास जारी है लेकिन अभी तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है. यह इलाका एलओसी(LoC) के पास है. आपको बता दें कि इस साल जनवरी महीने में भी गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में सेना के 15 जवान शहीद हो गए थे.उस वक्त भी हिमस्खलन के बाद 15 जवान लापता हो गए थे. बाद में चलाए गए खोजी अभियान में जवानों के शव मिले थे. उन्होंने कहा, ‘‘लापता सैनिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगतार हो रही बर्फबारी के कारण बचाव एवं खोज के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं.’’ गुरेज सेक्टर के तुलैल में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद कल से ही सेना का एक पोर्टर लापता है.
कश्मीर में LoC के पास हुए हिमस्खलन में 5 जवान लापता, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हिमस्खलन के चलते सेना के 5 जवानों के लापता होने की खबर है. पहली खबर बांदीपोर जिले के नौगाम सेक्टर की है जहां से तीन जवान लापता है. गुरेज सेक्टर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिक लापता हो गये हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बक्तूर सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई. उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद कम से कम तीन सैनिकों के लापता होने की सूचना है.वहीं दूसरी खबर भी नॉर्थ कश्मीर से ही है, यहां के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आए हिमस्खलन के बाद से दो जवान लापता है. यह जवान सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के हैं. इन जवानों को खोजने का प्रयास जारी है लेकिन अभी तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है. यह इलाका एलओसी(LoC) के पास है. आपको बता दें कि इस साल जनवरी महीने में भी गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में सेना के 15 जवान शहीद हो गए थे.उस वक्त भी हिमस्खलन के बाद 15 जवान लापता हो गए थे. बाद में चलाए गए खोजी अभियान में जवानों के शव मिले थे. उन्होंने कहा, ‘‘लापता सैनिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगतार हो रही बर्फबारी के कारण बचाव एवं खोज के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं.’’ गुरेज सेक्टर के तुलैल में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद कल से ही सेना का एक पोर्टर लापता है.More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment