Press "Enter" to skip to content

लॉ छात्रा का मंत्री यशोधरा राजे के सामने छलका दर्द, कहा चार साल से नहीं मिली स्कॉलरशिप, हो गया 4 लाख का कर्जा / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी की रहने वाली छात्रा ित्रशा जैन का दर्द उस समय झलक आया जब वह मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मिलने पहुंची। ित्रशा जैन ने बताया कि वह एक लॉ स्टूडेंट है जो नागपुर एलएलयू कॉलेज से लॉ कर रही हैं और अभी 4 साल है। ित्रशा ने बताया कि 2017 में उन्होंने शिवपुरी के गल्र्स कॉलेज में एडमीशन लिया था यहां उन्होंने स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा दी जिसमें वह सफल रहीं और स्कॉलशिप मंजूर हो गई। पढ़ाई के साथ-साथ ित्रशा क्लेट की भी तैयार कर रही थी जहां उनका स्लेक्शन हो गया और वह लॉ की पढ़ाई करने के लिए नागपुर चली गई। इस दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप को ट्रांसफर किए जाने के लिए एप्लीकेशन दी लेकिन चार साल गुजर जाने के बाद भी स्कॉलरशिप नहीं मिली। मामले को लेकर कॉलेज के प्रिंसीपल से भी बातचीत की तो उन्होंने जल्द ही स्कॉलशिप ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया लेकिन इसके बाद कई फोन व ईमेल किए कोई जबाव नहीं मिला। इस संबंध में संबंधितों से भी पूछताछ की लेकिन उन्होंने भी सही तरीके से बातचीत नहीं की और कहा कि आपकी स्कॉलरशिप ट्रांसफर नहीं हो सकती। स्कॉलरशिप न मिलने की वजह से 4 से 5 लाख रुपए का कर्जा हो गया है जिस कारण मानसिक रूप से परेशान हूं। छात्रा ने मंत्री राजे से गुजार लगाकर स्कॉलरशिप दिलाए जाने की बात कही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!