शिवपुरी। करैरा के ग्राम कुठीला मढ़ के रहने वाले कृपाराम पुत्र बंशीलाल लोधी ने मंगलबार को आयोजित जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि वह गरीबी रेखा की श्रेणी में आता हैं तथा उस पर बीपीएल कार्ड भी हैं। कृपाराम ने बताया कि उसने कुटीर के लिए आवेदन किया था आवेदन के बाद सरपंच अनीता परिहार सचिव लाल सिंह लोधी एवं पटवारी सुबोध तिवारी ने कुटीर स्वीकृति के एवज में 20 हजार रूपए की मांग की। जब रूपए नहीं दिए तो मेरा आवेदन निरस्त कर दिया। इसलिए मामले में कार्यवाही कर दोषी लोगों के वैधानिक कार्यवाही कर मुझे कुटीर स्वीकृत कराई जाए।
कुटीर स्वीकृत करने सरपंच सचिव व पटवारी मांग रहे हैं 20 हजार / Shivpuri News




