KOLARAS में भी सपाक्स समाज ने सांसद सिंधिया को दिखाए काले झंडे

शिवपुरी। कोलारस तहसील में भी क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सपाक्स समाज के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।