Press "Enter" to skip to content

कोलारस टंकी मामला : पुलिस ने बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक जितेंद्र, सुदर्शन और अंशुल बंसल पर दर्ज किया केस / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के पुरानी नगर परिषद के पास बीते रोेज एक ओेवरहेड टैंक गिर गया था। घटना के सभी लोग घर के अंदर थेे, अगर पास खड़े होते तो बड़ा हादसा हाे सकता था। वहीं टंकी गिरने के मामले को लेकर नगर परिषद सीएमओ रमेश भार्गव की शिकायत पर कंपनी के मालिक जितेंद्र बंसल, सुदर्शन, अंशुल बंसल की फर्म बंसल कंट्रक्शन कंपनी गुड़गांव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
निर्माण के बाद इस टंकी के देखरेख की जिम्मेदारी कंपनी को करनी थी, लेकिन संबंधित फर्म ने ऐसा नहीं किया। एफआईआर में यह भी लिखा है कि अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के साथ ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं किया गया जिसके कारण 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे टंकी गिर गई। इस मामले में उसे एक पत्र भी भेजा गया है जिसमें टंकी का दोबारा से निर्माण करने की बात कही गई है। इसी मामले को लेकर गुरूवार को ग्वालियर से एक टीम कोलारस आई थी और टंकी के मलबे के सैंपल लिए गए थे। अधीक्षण यंत्री ब्रजेश करहिया ने नींव कमजोर भरे जाने की बात कही थी और यह भी कहा कि नमूने लिए जा रहे हैं और इसकी जांच के परिणाम राज्य स्तर में जांच के बाद सामने आ सकेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण के दौरान घटिया सरिया और सामान का इस्तेमाल किया गया था। जिसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!