Press "Enter" to skip to content

कोलारस के ग्राम सजाई में मोबाइल चलाते समय फटा, किशोर घायल / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सजाई में मोबाइल फटने से किशोर घायल हो गया। घटना शनिवार सुबह की है जब 14 वर्षीय किशोर मोबाइल चला रहा था उसी समय वह फट गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार देवराज जाटव पुत्र देवीलाल जाटव 14 वर्ष निवासी ग्राम सजाई सुबह जीओ कंपनी का मोबाइल चला रहा था। तभी अचानक मोबाइल फट गया जिससे बालक के हाथ व पैर में चोट आई है। मोबाइल फटने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किशोर को परिजनों के साथ इलाज के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!