
गरीबों को बांटी खैरात
शिवपुरी/कोलारस। कोलारस में प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर का त्यौहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरकाजी फुरकाउद्दीन ने एक-दूसरे की खुशी और अमन-चैन की दुआ करते हुए ईद की नमाज अता कराई। मुस्लिम भाईयों ने नमाज पढ़ी और अल्लाह की ईबादत कर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। इस दौरान मौजूद हिंदू भाईयों ने भी मुस्लिमों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी ईद मिलने ईदगाह पहुंचे। नमाज पढऩे के बाद नमाजियों ने गरीबों को खैरात बांटकर उनकी दुआ कबूल की।
रमजान का पवित्र महिना खत्म होने के साथ ही रात में चांद दिखने के बाद आज ईद मनाने का निर्णय दिया और मस्जिदा पर मुस्लिम भाई बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जो नए कपड़े पहनकर इत्र लगाकर पहुंचे थे जिन्होंने पहले नमाज पढ़ी और उसके बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाईयां दीं। सुबह नमाज का मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी। इसके बाद वह शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे जिन्होंने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। नमाज के बाद नमाजियों ने लाचार और मजबूर लोगों को खैरात बांटकर उनकी दुआएं लीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ साथ हिंदू समाज के लोग भी मौजूद थे। वहीं छोटे छोटे बच्चे भी नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे थे। ईद के अवसर पर घर घर सिमईंया बनाई गईं थी। जिनका न्यौता मुस्लिम भाईयों ने अपने मित्रों और परिचितों व परिवार के सदस्यों को दिया और लोगों ने सिमईयां का आनंद लिया। नमाज के दौरान ईदगाह पर प्रशासनिक, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे। जिन्होंने ईद की शुभकामनाएं दीं। जिनमें प्रमुख रूप से रामजी व्यास, गोलू व्यास, एशशयमुद्दीन काजी, मुबीन हाफिज साहब, रफीक खान, मुकेश गौड़, इरशाद काजी, राइस शाह, विक्रम व्यास (ढपली), गोपाल पार्षद, विपिन खेमरिया, इमरान काजी, शरीफ, देशपाल सिंह राजावत, डॉ छत्रपाल सिंह कुशवाह, गोपाल गुड़ा वाले, अमजद खान, मकसूद काजी, अजेय राज सक्सेन, हरीश भार्ग, विवेक व्यास आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स
अल्लाह की ईबादत कर देश में अमन शांति की मांगी दुआ
फोटो 5 शिव 04
शिवपुरी। प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर का त्यौहार आज शिवपुरी सहित अंचल भर में बड़े उत्साह और उमंग परंपरागत रूप से मनाया गया। सुबह 9 बजे झांसी रोड़ पर स्थित ईदगाह पर मुस्लिम भाईयों ने नमाज पढ़ी और अल्लाह की ईबादत कर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। इस दौरान मौजूद हिंदू भाईयों ने भी मुस्लिमों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी ईद मिलने ईदगाह पहुंचे। नमाज पढऩे के बाद नमाजियों ने गरीबों को खैरात बांटकर उनकी दुआ कबूल की। रमजान का पवित्र महिना खत्म होने के साथ ही रात में चांद दिखने के बाद आज ईद मनाने का निर्णय शहर काजी कुतुबुद्दीन साहब ने दिया और आज झांसी तिराहे पर स्थित ईदगाह सहित सूबात मस्जिद, ओरियंटल चौराहे पर स्थित मस्जिद शहर के सभी मस्जिदों पर मुस्लिम भाई बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जो नए कपड़े पहनकर इत्र लगाकर पहुंचे थे जिन्होंने पहले नमाज पढ़ी और उसके बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाईयां दीं। सुबह 9 बजे नमाज का मुख्य कार्यक्रम ईदगाह पर शुरू हुआ जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी। इसके बाद वह शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे जिन्होंने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। नमाज के दौरान ईदगाह पर प्रशासनिक, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे। जिन्होंने ईद की शुभकामनाएं दीं।






Be First to Comment