Press "Enter" to skip to content

पूरन खेड़ी टोल प्लाजा के समीप चलती कार में लगी भीषण आग जलकर हुई खाक | Kolaras News

कोलारास। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर एक बैगनआर कार में अचानक आग लग गई। आग लगते देख कार चालक उतरकर भाग गए। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार पूरणखेड़ी टोल प्लाजा से पहले हरियाणा मेवात होेटल के समीप दो लोग वेगनआर कार मेें बैठकर गुना की ओर से आ रहे थे। टोल प्लाजा से पहले ही कार से अचानक धुआं निकलने लगा जैसे ही चालक एवं उसके साथी ने कार को रोककर देखा तो उसने आग लगने लगी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया जिससे कार पूरी तरह से आग की लपटों में लिप्त हो गई दोनों चालकों ने भाग कर अपनी जान बचाई एवं होटल के समीप लोगों ने आग पे काबू करने की कोशिश की लेकिन जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!