Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत का परिवहन करते तीन ट्रक जब्त | Kolaras News

कोलारस। कोलारस क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेत कारोबारी खुलेआम रेत का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे हैं। रेत कारोबारियों काे प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। अगर वाहन पकड़े भी जाते हैं तो जुर्माना अदा कर छुड़वा लेत हैं। कोलारस पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पकड़े ट्रक चालकों ने अपने नाम मोनू गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर व रामराजसिंह बताया। जब ट्रक चालकों से रेत संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाए जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा दिया। मामले को लेकर कोलारस थाना प्रभारी संजय मिश्रा का कहना है कि रेत के अवेध परिवहन के खिलाफ हमारे द्वारा जितनी भी कार्रवाई की गई है सभी मामलों में वाहन चालकों व मालिकों के विरूद्ध केस दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में एसआई रामवीर रघुवंशी, रंगीलाल, प्रभजोतसिंह, नरेश दुबे, दिलीप राजा, दीनू रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!