Press "Enter" to skip to content

महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने पति सहित ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। 
कमलेश पत्नी उपेंद्र वर्मा निवासी ग्राम खैराई थाना कोलारस ने बताया कि उसकी शादी श्विपुरी में रहने वाले उपेंद्र वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद परिजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जानेे के बाद महिला अपने पिता के यहां पहुंची यहां सारे घटनाक्रम के बारेे में परिजनों को बताया। इसके बाद महिला के पिता ने भी पति व उसके घर वालों को समझानेे का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिस पर कमलेश परिजनों के साथ थाने गई और मामले में उपेंद्र वर्मा, सालिगराम वर्मा, विमल वर्मा, सोभा वर्मा निवासी नक्षत्र गार्डन के पास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!