शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत मानीपुरा में रहने वाली एक किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
परिजनों ने जानकारी में बताया कि वह मानीपुरा कोलारस में रहते हैं। बीते रोज वह गांव में फसल काटने के लिए चले गए। घर पर छोटी व बड़ी बेटी थी। उन्हें बड़ी बेटी ने आज फोन कर बताया कि छोटी बहन ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। किशोरी ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी पता नहीं चल सका है।






Be First to Comment