Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर उठाने पुलिस के साथ गए लोगों के साथ महिला ने खड़ा कर दिया हंगामा | Kolaras News

रास्ते में जीप रोककर महिला ने हाथ में उठाई चप्पल और जीप पर चढ़कर ललकारा
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसमें महिला जीप में बैठे लेागों के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। जोर-जोर से चिल्ला रही है। बाद में महिला हाथ में चप्पल लेकर जीप के ऊपर चढ़ जाती है और जीप सवारों को उतरने के लिए ललकारती है तभी अंदर से पुलिसवाले निकलते हैं और तब महिला एक ओर चली जाती है। जब महिला हंगामा कर रही थी तब उसके साथ मौजूद लोग हाथ में पत्थर उठाए भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग तमाशबीन बने मौके पर मौजूद हैं। यह वीडियो वायरल हुआ तो जानकारी लगी कि एक ट्रेक्टर को उठाने जो लोग पुलिस को साथ लेकर गांव गए थे उनके साथ यह वाक्या रास्ते में पेश आया।
यह था मामला
दरअसल अमरसिंह कुशवाह ने एक ट्रेक्टर 1 लाख 31 हजार रुपए में खरीदने के लिए कोलारस के बचनलाल और गोलू को पैसे दिए थे। लेकिन इन लोगों ने न तो अमर को पैसे लौटाए और न ही ट्रेक्टर दिया। जिसके बाद अमरसिंह ने मदद के लिए पुलिस को आवेदन दिया जिस पर जांच की गई। एसआई बृजमोहन कुशवाह ने बताया कि आवेदन पर हमने जांच की थी। पड़ताल में जो बात सामने आई उसके अनुसार पुलिस अमरसिंह के साथ गांव पहुंची और जब ट्रेक्टर लेकर लौट रहे थे तो रास्ते में बचनलाल के परिवार की महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!