Press "Enter" to skip to content

गोदम से गेंहू एवं सरसों की फसल को ताला तोड़कर चुराने बाले चोर गिरफ्तार | Kolaras News

शिवपुरी पुलिस द्वारा कोलारस में गोदाम से चोरी गये गल्ले के आरोपियों को माल सहित किया गिरफ्तार

शिवपुरी। दिनांक 11.09.19 को फरियादी रिषभ कुमार जैन निवासी एबी रोड़ कोलारस ने अपने कुम्हरौआ रोड़ स्थित निजी गोदाम में रखी गेहूं व सरसों की फसल को ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 248 कट्टे गेहूं के एवं 84 बोरी सरसों कीमती 4 लाख 50 हजार रूपये की चोरी कर ले जाना बताया जिस पर से थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 328/19 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी के माल की पतारसी शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस को उक्त चोरी की पतारसी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, उक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कोलारस से आरोपी संदेही किशन पुत्र भरोसीलाल कुशवाह उम्र 28 साल, रवि एवं राजू पुत्रगण पप्पू उर्फ श्रीकिशन कुशवाह निवासीगण कोलारस को दबोचकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, तो उन्होने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 139 कट्टे गेहूं एवं 75 बोरी सरसों कीमती 3 लाख 50 हजार रू के बरामद किये।

उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चौहान, उनि. शिखा तिवारी, प्रआर. बृजेश दुबे, प्रआर. नबल सिंह, आर. नरेश दुबे, आर ध्रव दुबे, आर. प्रभजोत सिंह, आर. दीनू रघुवंशी, आर. अनिल जादौन, आर. दिलीप सिंह एवं आर. चा. रामकिशन की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!