Press "Enter" to skip to content

पूर्व नपध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली भाजपा की सदस्यता | Kolaras News

27 विधानसभा सीटों में से ग्वालियर-चंबल संभाग में 16 सीटों पर होना है उपचुनाव 
कोलारस। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सिंधिया समर्थक रविंद्र शिवहरे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा मे जाते ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। अब शनिवार को उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर में हुए सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष फूलबाग मैदान ग्वालियर ेमें सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से यहां तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आयोजन किया है। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। खास बात यह है कि जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हैं। 
तीन दिन तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान
भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस 3 दिवसीय सदस्यता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा ने दावा किया है कि ग्वालियर और चंबल इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा के चारों बड़े राजनेता प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने फिलहाल चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की हैं। 
शिवहरे के साथ अन्य सिंधिया निष्ठ नेता भी हुए शामिल 
मार्च माह में सिंधिया समर्थक विधायकों के समर्थन वापस लिए जाने से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी। ग्वालियर में सिंधिया राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार ग्वालियर आने पर कोलारस से उनके बैनरों और पोस्टरों, झंडों से सजाया गया और अपने साथ सेकड़ो लोगों का काफिला लेकर रविंद्र शिवहरे ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने उनके साथ गए सैकड़ों लोगों के काफिले ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कोलारस के कई पुराने सिंधिया निष्ठ भी ग्वालियर पहुंचे जिसमें गोलू रुद्राक्ष गौड़, गुड्डा राव, ओपी भार्गव, भरत सिंह चौहान, दीपक भार्गव, ब्रजकिशोर शिवहरे सहित सैकड़ों की तादात में लोग सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!