Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को पकड़ा | Kolaras News

शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए आरोपियों को दबोचा
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में थाना कोलारस पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 21.06.2019 को थाना प्रभारी कोलारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आंगवाडी के पास चबूतरा ग्राम देहरदा गणेश कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस  द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना कियापुलिस टीम द्वारा आंगवाडी के पास चबूतरा ग्राम देहरदा गणेश दबिश देकर आरोपी 1. लतीफ खान पुत्र शहीद खान नि. कटरा मुहल्ला कोलारस 2. छोटा पुत्र गौरीशंकर शिवहरे नि. देहरदा गणेश 3.नरेश जाटव पुत्र देवीराम नि. बैराड 4. अंताराम पुत्र खच्चू राम शिवहरे नि. देहरदा गणेश 5. राहुल पुत्र रामनिवास भार्गव नि. सजाई थाना रन्नौद 6. ताराचंद पुत्र राजाराम राठौर नि. बैराड 7. संतोष पुत्र रामवल्लभ मिश्रा नि. कोलारस को ताश खेलते हुये पकडा जिनके कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं 14760 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!