Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : कटने जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा / Kolaras News

कोलारस। खबर कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां मवेशियों से भरे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जाता है कि पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि शिवपुरी से गुना की ओर एक ट्रक जा रहा है जिसमें मवेशी भरे हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरनखेड़ी टोल के पास चैकिंग लगाई। इसी दौरान वहां से ट्रक निकला जिसको जब पुलिस ने चैक किया तो उसमें चार दर्जन से अधिक मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। जब पुलिस ने ट्रक चालक से मवेशियों के संबंध में जानकारी चाही तो वह नहीं बता पाए। जिस पर पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराया और मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!