
कोलारस। खबर कोलारस क्षेत्र से आ रही है यहां चोरों ने एक ही रात में लगभग चार जगह ताले चटकार कर लाखों रूपए के सामान पर हाथ साफ दिया। खटीक मोहल्ला, पठान मोहल्ला सहित अन्य दो जगह एक ही रात में चोरों ने मकानों को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रूपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने खटीक व पठान मोहल्ले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर यहां से असगर पठान के घर से 1 कैमरा व 17 हजार नकदी, रघुवीर कुशवाह के मकान से 10 हजार रुपए नकदी सहित घर का सामान, अंसार मंसूरी के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए की नकदी व सोने की अंगूठी सहित मंगल सूत्र चुराकर ले गए।






Be First to Comment