Press "Enter" to skip to content

वैष्णों देवी जा रहे भक्तों का पूर्व नप अध्यक्ष ने किआ स्वागत, नई साइकिल सहित दिया जरूरत का सामान / Kolaras News

कोलारस। मां वैष्णों देवी के दर्शन करने कोलारस से पांच लोग साइकिल पर सवार होकर निकले। यह लोग साइकिल से ही जम्मू कश्मीर कटरा तक जाएंगे और वैष्णों देवी के दर्शन करेंगे। अशोक कुशवाह, मोनू बाथम, संतोष सेन, हाकम कुशवाह, सिद्धार्थ कुशवाह ने बताया कि वह हर साल साइकिल से वैष्णों देवी की यात्रा के लिए जाते हैं। इस बार भी वह दर्शन करने साइकिल से जा रहे हैं। अशोक कुशवाह ने बताया कि यह उनकी 18वीं यात्रा है और वह हर साल साइकिल से ही वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं और लगभग 10 से 12 दिन में वह वैष्णों देवी पहुंच जाते हैं और वापस बस या अन्य साधनों से आ जाते हैं। यात्रा को रवाना करने से पहले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे द्वारा लोगों का स्वागत किया।  इस अवसर पर लोगों को नइ साइकिल, मास्क, सेनेटाइजर, रैन कोर्ट, फस्टएड किट के साथ श्रीफल भेंट किए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!