Press "Enter" to skip to content

कंटेनर में भरकर बूचड़ खाने ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने पकड़ा @Kolaras News

कोलारस। कोलारस पुलिस ने एक कंटेनर को जब्त किया है जिसमें मवेशी भरे हुए थे और उन्हें बूचड़ खाने ले जाया जा रहा था। 
टीआई संजय मिश्रा को मुखविर से सूचना मिली की बदरवास से शिवपुरी की ओर एक संदिग्ध वाहन जा रहा है जिसमें क्रूरता से जानवरों को भरा गया है। मुखबिर की सूचना पर टीआई मिश्रा ने अपने पुलिस स्टाफ को पडोरा हाइवे पर चैकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच पडताल करने के लिए निर्देशित किया तभी सदिग्ध वाहन आता दिखा। संदिग्ध वाहन को रोककर जांच पडताल कि गई जिसमें 27 मवेशी क्रूरता से भरे पाए गए, सभी जानवरों को सुपूर्दगी में लिया गया एवं आरोपित शिवकुमार रेदास पिता छोटेलाल रेदास के विरूद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, पशु परिक्षण अधिनियम आदि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!