Press "Enter" to skip to content

कोलारस में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत / Kolaras News

कोलारस। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बायपास रोड पर गुरुवार को एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार रामदास पुत्र कालूराम आदिवासी 40 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुरा सामग्री लेने बाइक से कोलारस आया हुआ था। जहां से वह गुरूवार को घर लौटते समय कोलारस शिवपुरी बायपास पर आ रही यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर सवार रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद बस को छोड़कर बस का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल रैफर किया गया। जहां से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!