Press "Enter" to skip to content

पूर्व नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के निवास पर विराजी मातारानी / Kolaras News

झिरियन सिद्ध स्थल से शिवहरे के निवास तक निकाली गई कलश यात्रा
कोलारस। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन नगर के विभिन्न स्थानों पर माता रानी की प्रतिमाएं विराजमान हुई नगर के जगतपुर स्थित हनुमान मंदिर व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे  के एबी रोड मानीपुरा स्थित निवास पर माता रानी की प्रतिमा विराजी। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई
नौ दिनों तक माता रानी की भक्ति में डूबा रहता है शिवहरे  परिवार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर माता रानी की कलश यात्रा बड़े ही श्रद्धा भाव से नगर के मानी पुरा स्थित झिरियन मंदिर से शिवहरे निवास तक निकाली गई। नवरात्रि के पावन त्यौहार नौ दिनों तक शिवहरे परिवार बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माता की पूजा-अर्चना की जाती है।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर वासियों व क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए वह बर्षो से नवदुर्गो में माता रानी की पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!