
कोलारस। थाना क्षेत्र के ग्राम लुकवासा में बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते घायल हुए युवक की मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।
मदन बैरागी पुत्र नारायण दास बैरागी के बेटे भूतरिया बैरागी ने विगत 26 नवंबर को रात को 11 बजे घर के पास से निकल रहे शिवनंदन कुशवाह पप्पू कुशवाह और हरिया कुशवाह से पीने के लिए बीड़ी मांगी थी। बीड़ी मांगने को लेकर तीनों गाली देने लगे। जब फरियादी के बेटे ने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर मारपीट की और काटकर जख्मी कर दिया। घायल होने के बाद फरियादी का बेटा लुकवासा चौकी पर पहुंचा और तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा कराए गए फरियादी के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।






Be First to Comment