कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशारी अपने घर से रात के समय बिना बताए कहीं चली गई। जब परिजनों को किशोरी घर पर दिखाई नहीं दी तो आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
लापता किशोरी के पिता का कहना है कि रात 2:30 बजे से उनकी बेटी लापता गई। पिता को देवेंद्र रावत पर संदेह है। पिता का कहना है कि देवेंद्र उसी रात से लापता हैं। संभवतः बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया हैं। पुलिस ने देवेंद्र रावत के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।






Be First to Comment