शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत मसूर की फसल निकालने को लेकर दो भाईयों में मारपीट हो गई। चंदन पुत्र जगनी धाकड़ 27 वर्ष निवासी ग्राम केनवाया ने बताया कि उसका बड़ा भाई महेंद्र धाकड़ अपने खेत पर से मसूर की फसल निकाल कर घर लाया तो आधा हिस्सा मांगा जिस पर भाई महेंद्र ने देने से मना कर दिया और गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो महेंद्र व उसके लड़के अंकेश ने मेरी लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फसल में आधा हिस्सा मांगा तो बड़े भाई ने छोटे भाई कर कर दी मारपीट / Kolaras News




