शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल द्धारा वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी एवं एसडीओपी कोलारस निरंजनसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी कोलारस निरंजनसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए कोलारस में भड़ोता रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन लड़के आते हुए दिखे। उन लड़कों ने पुलिस को देखा और भागने लगे। जैसे—तैसे पुलिस ने उन्हें रोककर जब बाइक के कागजात मांगे तो उन्होंने नहीं दिए जिस पर बाइक का नंबर चैक किया तो वह उत्तमसिंह पुत्र जनवेद जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 11 मानीपुरा कोलारस के नाम से निकली।
जब बाइक चला रहे सुनील ओझा निवासी ग्राम ढेकुआ थाना रन्नौद हाल निवासी मोहरा थाना कोलारस, बलवंत पाल निवासी नयागांव खोड़, योगेंद्र राजपूत निवासी सलैया थाना अमोला से जब पूछताछ की तो उनके पास से 10 बाइकें चोरी की बरामद की जो उन्होंने अलग—अलग स्थानों से चुराई थी।
आरोपितों को गिरफ्तार कर अन्य चोरियों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। आरोपी बलवंत पाल व योगेन्द्र राजपूत पर पूर्व से लूट सहित चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में कोलारस थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया, उनि रूपेश शर्मा, सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, रामसिंह भिलाला, प्र.आर. अवतार सिंह, दिलीप सिंह, भूपेन्द्र तोमर, आर. प्रभजोत सिंह, पुष्पेन्द्र रावत, नीतू सिंह, गजराज सिंह, बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही।






Be First to Comment