शिवपुरी। इस समय की सबसे बड़ी खबर कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां मजदूरों से भरा एक पिक अप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में करीब 4 मजदूरों की मौत हो गई तथा एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गोरख टीला पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है । रोज की तरह आज भी पुल निर्माण में कार्य करने पश्चिम बंगाल के मजदूर पिकअप वाहन से जा रहे थे जैसे ही वाहन गोरा के पास पहुंचा तो वह अनियंत्रित हो गया और पलट गया। वाहन के पलटने से मौके पर चीत्कार मच गई वही मौके से निकल रहे लोगों ने बचाव कार्य किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में हामिद मोहम्मद अब्दुल्लाह पुत्र मुजरा 20 साल निवासी सिरसी, खयूल आमीन पुत्र अब्दुल रहमान 19 वर्ष निवासी सिरसी पश्चिम बंगाल, हाकिम पुत्र मुस्तफा 24 वर्ष निवासी चाकुलिया पश्चिम बंगाल एवं एक अन्य जिसकी शिनाख्त नहीं हुई की मौत हो गई । इसके अलावा सूफी, कुलाला, हक्कू, महबूब अली, हलीम, नोजोर, मुस्तक, नसीर, सहदुल अलाम, बहादुर घायल हो गए।






Be First to Comment