Press "Enter" to skip to content

परिवार गया शादी में, इधर लगा ली फांसी / Kolaras News

file photo

कोलारस। खबर कोलारस थाना क्षेत्र के लोधी मोहल्ला सिंघारपुर से आ रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय परिजन शिवपुरी शादी में शामिल आए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने युवक के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलारस के लोधी मोहल्ला सिंघारपुर में रहने वाले एक युवक वीरभानसिंह 19 वर्ष ने फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन शादी में गए हुए थे। जब शादी से लौटकर परिजन कोलारस मकान पर करीब 9 बजे पहुंच तो युवक शव फांसी के फंदे पर लटका था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!