शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने मंडी में मुनिम से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यहां बता दें कि कोलारस के रहने वाले सफी अहमद खान ने 21 अक्टूबर 2021 थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह मंडी में था तभी नकाबपोश बाइक सवारों ने उसे टक्कर मारी और धमकाकर हाथ में रखा छिना लिया। झोले में करीब तीन लाख, चैक बुक, लेटर पैडद्व बिल बुल, काफी, कैलकुलेटर व मंडी का कट्टा रखा हुआ था। उक्त लूटेरे झोला छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेशसिंह चंदेल ने मामले का जल्द खुलासा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिस पर एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वमा्र के मार्गदर्शन में विवेचना शुरू कर आरोपितों की तलाश की गई। यहां थाना प्रभारी आलोक भदौरिया को आरोपितों के बारे में जानकारी मिली जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मुखबिर ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित कोलारस वायपास भड़ोता पुल के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराख में है। जिस पर थाना प्रभारी आलोक भदौरिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही उक्त लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने लूट करना स्वीकार किया व पुलस ने उक्त युवकों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया। जिसमें 1 लाख 5 हजार रुपए नकद आरोपितों के पास से मिले। घटना के शेष आरोपित फरार है।
पड़ोसी ने ही रची थी साजिश
यहां बता दें कि सफदर के साथ घटना को अंजाम व उसकी साजिश बनाने वाला उसका पड़ोसी ही निकला। कोलारस का रहने वाला गोलू सफर का पड़ोसी है, जिस कारण से उसे सफदर के बारे में सभी जानकारी थी। गोलू का अक्सर बुआ के यहां गुना आना-जाना लगा रहता था यहां उसे जाहिद, पुत्र जलील खान आदि मिले यहां उसने मुनीम को लूटने की योजना बनाई और 21 अक्टूबर को कोलारस बुला लिया। यहां गोलू ने मुनीम की रैकी की और समय देखकर उसकी लूट करवा दी। लूट के बाद आरोपित गुना भाग गए थे।






Be First to Comment