कोलारस – राजस्व विभाग की निष्क्रियता से सरकार की बेशकीमती जमीनों पर दवंग कब्जा कर बारे न्यारे कर रहे कुछ ग्राम पंचायतों में तो यहां तक स्थिति निर्मित हो चुकी है कि मुक्तिधाम के लिए भी तरस रहे है ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत के ग्राम भड़ोता चक्क में सामने आया है जहाँ करीब 400 लोगो की आवादी होने के बाद भी मुक्तिधाम नही है जिसके चलते बुधवार को एक महिला की मौत के बाद मजबूरन खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ा वारिश काल मे कीचड़ नुमा रास्ते को लाँघकर लोगों ने खुले में हुए अंतिम संस्कार किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वताया जाता है कि चक भड़ोता की सेंकडो बीघा जमीन पर गाँव के ही दवंगो ने राजस्व की मिली भगत से कब्ज कर रखा है जिससे पंचायत को नवीन कार्य के लिए जगह नही मिल पा रही है जिससे ऐसी अमानवीय स्थिति बन रही है ग्राम पंचायत के सचिव का कहना है हमने सीईओ साहब को भी इस मामले से आवगत कराया था चूंकि मामला राजस्व से जुड़ा है तो पहले जगह कब्जा मुक्त करना जरूरी है अगर उन्हें जगह का सीमांकन कराकर दे दें तो वह हर काम कराने को तैयार है
इनका कहना है
हम काम कराने के लिए तैयार है लेकिन कागजो में तो बहुत सरकारी जगह है लेकिन मौके पर कुछ नही मिलता हमें राजस्व विभाग सीमांकन कराकर जगह उपलब्ध कराता है तो हम निर्माण के लिए तैयार है
अशोक भार्गव – सचिव ग्राम पंचायत भड़ोता






Be First to Comment