Press "Enter" to skip to content

रंजिश पर युवक की लाठियों से मारपीट-kolaras news

कोलारसकोलारस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की रंजिश के चलते मारपीट कर दी। डब्बी पुत्र पूरन आदिवासी निवासी ग्राम गुढा ने बताया कि संतू आदिवासी की उससे रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को जब वह संतू आदिवासी के मकान के सामने से होकर निकल रहा था तभी उसने रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो संतू ने लाठी से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना में डब्बी चोटिल हो गया और किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से आया। मामले ममें पुलिस ने डब्बी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!