Press "Enter" to skip to content

कोलारस के राई गांव का मामला: 86 साल के बुजुर्ग का दावा- कोविशील्ड के पहले डोज से शरीर पर पड़े काले धब्बे / Shivpuri News

कोलारस। तहसील के राई गांव में रहने वाले 86 साल के बुजुर्ग ब्रजवल्लभ शर्मा का कहना है कि उन्होंने कोविशील्ड का पहला डोज लगवाया। वैक्सीन लगते ही उनके शरीर पर काले धब्बे पड़ने लगे। ब्रजवल्लभ शर्मा (86) निवासी ग्राम राई ने 15 अप्रैल को सामुदायिक अस्पताल कोलारस आकर कोविशील्ड का पहला डोज लगवाया था।

करीब सात दिन बाद पूरे बदन पर फफोले पड़ने के साथ जलन मचने लगी। आनन फानन में सामुदायिक अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ ने अनभिज्ञता जताकर हाथ खड़े कर दिए। बाद में परिजन शिवपुरी लेकर आए और एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज शुरू कराया। ब्रजवल्लभ के बेटे अशोक शर्मा ने बताया कि पिता का करीब 15 दिन इलाज चला, तब जाकर राहत मिली। शरीर पर काले धब्बे अभी भी बने हुए हैं।

कोविशील्ड का पहला डोज लगने के बाद वैक्सीन री-एक्शन कर गई। इसलिए ब्रजवल्लभ शर्मा अब दूसरा डोज लगवाने के लिए किसी भी सूरत में राजी नहीं हैं। हालांकि उनके बेटे अशोक शर्मा ने बताया कि मैंने दोनों डोज लगवा लिए हैं। पहला डोज 11 अप्रैल और दूसरा 5 जुलाई को लगवा लिया है। परिवार में भी अन्य किसी को कोई समस्या नहीं आई। लेकिन पिता को जरूर वैक्सीन नुकसान कर गई है। इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर का कहना है कि हम इस मामले की जांच कराएंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!