शिवपुरी। खबर इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर से आ रही है। यहां एक किशोरी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार इंदार थाने के दौलतपुर में रहने वाली किशोरी 24 जून की रात अचानक घर से लापता हो गई। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले को लेकर पुलिस को बताया कि उनके पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment