़जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक से किसान ने की शिकायत
बदरवास। तहसील के एजवारा गांव के किसान के बैंक खाते से किसी ने फर्जी हस्ताक्षर करके 14 हजार रुपए निकाल लिए। किसान ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महाप्रबंधक लता कृष्णन को लिखित शिकायत की है।
किसान नीलम सिंह यादव निवासी एजवारा का कहना है कि मेरा खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में खाता क्रमांक 172001846695 है। मैंने खाद के लिए 18 हजार 416 रुपए 21 मई 2020 को और 40 हजार रुपए नगद 30 जुलाई 2020 को लिए थे। वह राशि जमा करने तैयार हूं। लेकिन 14 हजार रुपए का 1 जनवरी 2019 को किसी ने फर्जी ट्रांजेक्शन कर दिया। किसी ने नकली हस्ताक्षर से उक्त राशि निकाली है। इसलिए उक्त राशि मैं जमा नहीं करूंगा इसलिए मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।




