Press "Enter" to skip to content

किसान के थैले से 2.50 लाख चुराने वाले नाबालिग की जानकारी देने पर मिलेगे 25 हजार / Shivpuri News

कोलारस। कोलारस में दाल मिल के पास गायत्री किराना स्टोर से एक किसान के थैले से बच्चे ने कागज की आड़ में 2.50 लाख रुपए निकाल लिए। रन्नौद का किसान सोयाबीन बेचने कोलारस आया था। मंडी में फसल बेचने के बाद रकम लेकर किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा था।जानकारी के मुताबिक चंद्रकुमार जैन निवासी रन्नौद सोमवार को साेयाबीन बेचने कोलारस मंडी आया। मंडी में सोयाबीन बिकने के बाद व्यापारी से पौने तीन लाख लेकर दाल मिल स्थित गायत्री किराना स्टोर पर पहुंच गया। यहां शाम करीब 4.53 बजे एक बच्चे ने कागज की आड़ लेकर 2.50 लाख रुपए थैले से निकाल लिए और भाग गया किसान ने थैला देखा तो रकम गायब थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाकर देखे जिसमें एक बच्चा रुपए लेकर भागता दिखा। सीसीटीवी फुटेज में देखा तो बच्चा कागज की आड़ लेकर थैले से पैसा निकालते हुए दिख रहा है और पैसा हाथ में आते ही भाग गया। मामले को लेकर किसान ने नाबालिग की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!