Press "Enter" to skip to content

महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप अजमेर में: डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करवा कर की फर्जी शादी / #राजस्थान

अजमेर

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में महिला से जबरदस्ती शादी कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने अपने कथित पति व सास और 2 अन्य जनों के खिलाफ क्लॉक टावर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ रामचंद्र चौधरी के द्वारा की जा रही है।

क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 2 साल पहले उसकी बड़ी मम्मी के जरिए आरोपी से जान पहचान हुई थी। बाद में दोनों फोन पर बातचीत करना शुरू हो गए। जब वह बालिक हुई तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और कहा कि वह अपना आधार कार्ड और दसवीं की मार्कशीट ले आए ताकि वह उसे आगे की कोचिंग करवा कर 12वीं पास करवा देगा। वह आरोपी के झांसे में आई और उसके घर पहुंची तो उसके दोनों दोस्त भी वहां मौजूद थे।

7 दिनों तक तीनों आरोपियों ने किया रेप

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी और उसके दोनों दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह जोधपुर थी। मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त के चाचा के घर एक कमरे में 7 दिनों तक बंद करके रखा था। इसी दौरान उसके साथ तीनों आरोपियों के द्वारा रेप भी किया गया।

डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करवा कर की फर्जी शादी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से कुछ डॉक्यूमेंट में हस्ताक्षर करवाए और उससे शादी कर ली। वहीं डॉक्युमेंट्स आज भी आरोपी के पास मौजूद है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई तो अजमेर पुलिस ने उसे जोधपुर से दस्तयाब किया था। लेकिन उसने आरोपी और उसकी मां की धमकियों से परेशान होकर आरोपियों के घर रहने पर उसे मजबूर किया गया। इसके बाद उसे घर पर बंद रखा और उसके बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी।

दहेज के बदले डॉक्यूमेंट पर साइन करवा कर लिया लोन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी और उसकी मां उसे आए दिन दहेज के लिए परेशान करते रहे। आरोपियों ने उसके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा कर बैंक से 45000 रुपए का लोन भी ले लिया। इसके साथ ही उसे कहा कि यह उसके दहेज की राशि है जिसे उसे ही चुकानी है। पीड़ित ने बताया कि दूसरी बार जब उन्होंने लोन के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर मांगे तब उसने मना कर दिया। बाद में उसके साथ मारपीट की गई और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया गया। पति वह सास के अत्याचारों व अवैध मांगों को पूरा नहीं कर सकती थी। इसी दौरान वह घर से भाग निकली और अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। लेकिन आरोपियों के द्वारा लगातार उसे धमकियां दी गई। परेशान होकर उसने क्लॉक टावर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!