Press "Enter" to skip to content

अंबेडकर मूर्ति की उंगली तोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार / Khod News

शिवपुरी। खोड़ के बरेला तिराहे पर बिना स्वीकृति के स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति की उंगली तोड़ने वाले दो युवकों को खोड़ चौकी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मूर्ति की उंगली नशे की हालत में तोड़ने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
खोड़ चौकी प्रभारी एसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि बरेला चौराहे पर अज्ञात लोगों ने बिना स्वीकृति के डॉण् भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। करीब दस.ग्यारह दिन बाद 6.7 अक्टूबर की दरम्यानी रात अज्ञात लोगों ने मूर्ति की उंगली तोड़ दी थी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज तलाश की। सूत्रों से पता चला कि राजकुमार परिहार और मनोज कोली निवासी खोड़ ने उंगली तोड़ी है। दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने शराब के नशे में उंगली तोड़ने की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने उस दिन शाम 7 बजे से शराब पीना शुरू कर दिया था और रात 1:30 बजे बरेला चौराहे पर जाकर डंडे से मूर्ति की उंगली तोड़ दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!