राष्ट्रीय खेल दिवस को काले दिवस के रूप में मनायंेगे खेल डिग्रीधारी युवा
-29 अगस्त को प्रदेश व्यापी धरना देगा युवा खेल एवं शारीरिक शिक्षा संघ
शिवपुरी: प्रदेश भर में पिछले लंबे समय से लंबित खेल शिक्षक भर्ती को लेकर लामंबद डिग्रीधारी युवाआंे द्वारा इस बार खेल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा और जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
युवा खेल एवं शारीरिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप ंिसह चैहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष संस्कार मिश्रा, प्रदेश सचिव वेदप्रकाश गौड़ एवं कोषाध्यक्ष शिवनाथ सिंह वैश के निर्देशन में 29 अगस्त को पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है क्यांेकि सरकार ने पिछले 15 सालांे से प्रदेश में खेल शिक्षकों की भर्तियंा निकाली हैं, ऐसे में खेल दिवस मनाने का क्या औचित्य। उन्हांेने बताया कि प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत शिवपुरी में 29 अगस्त को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। धरना उपरांत संघ द्वारा ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा जाएगा।

खेल शिक्षकों की भर्ती न होने से नाराज युवा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News





Be First to Comment