शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवरी में चोर कुएं पर रखी पानी की मोटर चुराकर ले गए। खेत मालिक मदन पुत्र सेवालाल कुशवाह निवासी देवरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 29 मार्च को सुबह के समय जब वह अपने खेत पर गया और पानी के लिए मोटर को चलाया तो वह नहीं चली। जिस पर कुएं के पास जाकर देखा तो पता चला कि मोटर चोरी हो गई है। जिसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को पानी की मोटर जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए थी चोरी जाना बताया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



