
खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने तहसील के कंम्प्यूटर ऑफिस में सेंध लगा दी। पुलिस को शिकायत में मनीराम पुत्र बृजलाल लोधी निवासी ग्राम पुरा थाना मायापुर ने बताया कि वह तहसील में कार्य करता है। बीते रोज तहसील के कंम्प्यूटर कक्ष में रखा एक मानीटर, केबिल व कागज का बस्ता चोरी हो गया। चोरी होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment